फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फुटबॉल में टाई-ब्रेकर का रोमांच वॉलीबॉल में पीजी विभाग चैंपियन

विज्ञापन
पुरुष वॉलीबॉल का फाइनल जीतने वाली जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग की टीम। स्रोत : जेयू।
विज्ञापन
- जेयू में अंतर कॉलेज वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं संपन्न
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में अंतर कालेज पुरुष वॉलीबॉल, फुटबॉल तथा पुरुष एवं महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गईं। मुकाबले विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल मैदान और जिम्नेजियम हॉल में हुए।
अंतिम दिन सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे स्थान के लिए रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष फुटबॉल के फाइनल में एमआईईटी कॉलेज ने राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) कठुआ को टाई-ब्रेकर में 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में जीडीसी कठुआ ने जीडीसी उधमपुर को 3-0, एमआईईटी कॉलेज ने एएसकॉम्स जम्मू को 5-4 से पराजित किया। पुरुष वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग ने जीएमसी राजोरी की टीम को 2-0 सेट से हराकर ट्राॅफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बैडमिंटन में उधमपुर और परेड काॅलेज का दबदबा
पुरुष बैडमिंटन के फाइनल में जीडीसी उधमपुर ने जीडीसी पुंछ की टीम को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। यूआईईटी कठुआ ने जीडीसी सांबा को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में जीसीडब्ल्यू परेड ने एमआईईआर कॉलेज को 2-0 से हराकर खिताब जीता। जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग ने जीडीसी सुंदरबनी को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें