फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीसरी राष्ट्रीय स्ट्रेटेजिक स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिमर प्रताप सिंह और रंदीप वजीर ने 13 सदस्यीय टीम को दिखाई झंडी
विज्ञापन

- 10 और 11 को नई दिल्ली में प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्ट्रेटेजिक स्विमिंग एसोसिएशन के चेयरमैन सिमर प्रताप सिंह और इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू की प्रिंसिपल रंदीप वजीर ने तीसरी राष्ट्रीय स्ट्रेटेजिक स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर की 13 सदस्यीय टीम को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विभिन्न आयु वर्गों के तैराक 10 और 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन स्ट्रेटेजिक स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एक्वा फिटनेस एसोसिएशन स्विमिंग पूल, केंद्रीय विद्यालय एजीसीआर, कड़कड़डूमा दिल्ली में किया जाएगा। सिमर प्रताप सिंह ने कहा कि यह तैराकों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करने का शानदार अवसर है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे भविष्य में केंद्र शासित प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल रंदीप वजीर ने कहा कि एसोसिएशन और स्कूल खिलाड़ियों, विशेषकर तैराकों को प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं। डेविड संधू ने भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। माैके पर आईडीपीएस जम्मू के मैनेजिंग डायरेक्टर (ऑपरेशंस) डॉ. सुमिंदर सिंह चुघ और स्कूल प्रशासन की निदेशक मधु अबरोल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें