फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैनिक स्कूल नगरोटा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
सैनिक स्कूल नगरोटा ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स नेशनल गेम्स चैंपियन​शिप का ​खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
- एआईएसएसएनजी ग्रुप-ए में बास्केटबॉल-वॉलीबॉल में मेजबान का दबदबा
विज्ञापन

- आरआईआरएस फतेहाबाद उपविजेता, सैनिक स्कूल कुंजपुरा तीसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैनिक स्कूल नगरोटा ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स नेशनल गेम्स (एआईएसएसएनजी)-2026 ग्रुप-ए का ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पांच दिवसीय प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हुआ। मार्च पास्ट और पुरस्कार वितरण के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व टीमों को सम्मानित किया गया।
मेजबान सैनिक स्कूल नगरोटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर बाॅयज बास्केटबॉल, जूनियर बाॅयज वॉलीबॉल, जूनियर गर्ल्स बास्केटबॉल और अंग्रेजी वाद-विवाद में पहला स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स समेत अन्य स्पर्धाओं में भी स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आरआईआरएस फतेहाबाद ने उपविजेता और सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल अनुपिंदर बेली ने कहा कि खेल युवाओं में टीम भावना, नेतृत्व, अनुशासन और विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी स्कूलों के खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सैनिक स्कूल नगरोटा के प्रिंसिपल कैप्टन (आईएन) शिबू देवसिया ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों और प्रतिभागी स्कूलों का आभार जताया। प्रतियोगिता के दौरान सैनिक स्कूल नगरोटा लेडीज क्लब की ओर से लगाया गया खाद्य स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता का समापन हाई टी और बड़ा खाना के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें