फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी बिलावर ने जीता महिला कबड्डी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
- फाइनल में जीसीडब्ल्यू परेड को हराया, जीसीडब्ल्यू उधमपुर तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित इंटर कॉलेज महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) बिलावर ने अपने नाम किया। वीरवार को खेले गए सेमीफाइनल में बिलावर ने जीसीडब्ल्यू उधमपुर को 20-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में जीसीडब्ल्यू परेड की टीम ने जीसीडब्ल्यू कठुआ को 24-20 से मात दी। तीसरे स्थान के मुकाबले में जीसीडब्ल्यू उधमपुर ने जीसीडब्ल्यू कठुआ की खिलाड़ियों को 24-20 से हराया। फाइनल में जीडीसी बिलावर की टीम ने जीसीडब्ल्यू परेड को शिकस्त देकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जीडीसी बिलावर की प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए। माैके पर राज कुमार बख्शी, रविश वैद, विकास कार्लोपिया, गगन कुमार, नरेंद्र पाल शर्मा और नीरू मनहास समेत अन्य शिक्षक व टीम प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें