फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों में प्रदेश की जिम्नास्टिक टीम लाई छह पदक

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्कूल खेलों में जिमनास्टिक प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी कोच के साथ स्रोत विभाग
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की जिम्नास्टिक टीम ने 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर छह पदक जीते। अंडर-19 और अंडर-17 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में मुस्कान ने बॉल इवेंट में स्वर्ण और मान्या ने रिबन इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं ओवरऑल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में वैभवी शर्मा ने हूप इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने ओवरऑल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।
टीम इवेंट में वैभवी शर्मा, आदित्य चौधरी और त्रिजा बलाल थापा के साथ मिलकर रजत पदक अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और चार रजत सहित छह पदक जीते। सफलता पर युवा सेवा एवं खेल की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी। अंडर-19 टीम को कमल सिंह और अंडर-17 टीम को सीमा मेहरा ने प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें