फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण के साथ जीते दो मेडल

विज्ञापन
जेयू ने खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में मेडल के साथ की शुरूआत
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) ने राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में फेसिंग प्रतियोगिता में दो मेडल जीते हैं। हर्षित कोहली ने सेबर इवेंट के फाइनल में डॉ. भीम राव आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र के डिफेंडिंग चैंपियन अभय शिंदे को 15-12 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।शिवांश कपूर ने एपी इवेंट में कांस्य पदक जीता। वह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के सूफियान से सेमीफाइनल में 13-15 के फाइनल स्कोर से हार गए। जम्मू यूनिवर्सिटी के डायरेक्टरेट ऑफ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से मेडल जीतने वालों और पूरी फेंसिंग टीम को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि में अजय कुमार (कोच) और विकास करलूपिया को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें