फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, मुंबई को 93 रनों से हराया

विज्ञापन
जेके टीम ने इतिहास रचा, मुंबई को 93 रनों से हराया
विज्ञापन
कूच बिहार ट्राॅफी : छह अंक हासिल कर टीम ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मेजबान जम्मू-कश्मीर की अंडर-19 मेंस टीम ने कूच बिहार ट्रॉफी में मेहमान मुंबई को अपने घरेलू मैदान पर 93 रनों के भारी अंतर से मात देकर इतिहास रच दिया है। इस ट्रॉफी की शुरुआत होने के बाद से मुंबई पर जम्मू-कश्मीर की यह पहली जीत है। टीम छह अंक हासिल कर एलीट ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि गुजरात की टीम 12 अंकों के साथ पहले और राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर है।
चार दिवसीय कूच बिहार ट्राॅफी के अंतिम दिन बुधवार को मुंबई की टीम 22-2 के स्कोर से आगे खेलने के लिए जेकेसीए हाॅस्टल ग्राउंड पर उतरी। निचले क्रम ने पारी को आगे बढ़ाने की काबिले तारीफ कोशिशें कीं लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों को नहीं रोक पाई। 257 के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन

आर्यन पाटिल ने 102 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। परसून सिंह और अनिरुद्ध नायर ने क्रमशः 35 और 30 रनों का योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए जैद अहमद और जीवेश शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। कप्तान ध्रुव शर्मा ने दो विकेट लिए। फैजान अहमद और सोलिब तारिक ने भी एक-एक विकेट झटके।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने मेहमान टीम को 351 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया था। अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर जम्मू-कश्मीर ने कुल 209 रन बनाए थे। कैप्टन ध्रुव शर्मा ने 53 रन बनाकर आगे बढ़कर लीड किया। कामाक्ष शर्मा ने 52 रन जोड़े। अरमान शर्मा (33), फैजान अहमद (29) और अब्दुल बासित लोन (21) ने भी अहम योगदान दिया। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 218 रन बनाकर नाै रन की बढ़त पाई थी।
जम्मू-कश्मीर ने अपनी दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी करते हुए 359 रन बनाए। शिवा ठाकुर ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। अरमान शर्मा ने 67 रन की कीमती पारी खेली। अर्जुन शर्मा (47), कामाक्ष (44), सलमान बख्शी (34) और फैजान अहमद (23) ने निचले क्रम में अहम योगदान दिया। मुंबई के गेंदबाज अभय पटेल ने पांच विकेट लिए जबकि परसून सिंह ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

यादगार दिन
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने इस दिन को जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट के लिए यादगार बताया। उन्होंने सीनियर टीम की महाराष्ट्र पर जीत और जूनियर टीम की मुंबई पर जबरदस्त जीत की तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें