फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तमिलनाडु की लड़कियों और पश्चिम बंगाल के लड़कों ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
टेबल टेनिंग प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी  - फोटो : शारिक साटा
विज्ञापन
जेयू के जिम्नेजियम हाॅल में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 69वें नेशनल स्कूल गेम्स-2025 में चल रहे टेबल टेनिस मुकाबलों में तमिलनाडु की लड़कियों और पश्चिम बंगाल के लड़कों ने गोल्ड मेडल जीते हैं। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के जिम्नेजियम हॉल में करवाई जा रही प्रतियोगिता में ये दोनों टीमें टाॅप पर हैं।
विज्ञापन

रविवार को तीसरे दिन तमिलनाडु की लड़कियों ने पश्चिम बंगाल की टीम को हराकर गोल्ड जीता। पश्चिम बंगाल के लड़कों ने दिल्ली को 3-2 से हराया। लड़कियों के सेक्शन में महाराष्ट्र और राजस्थान ने क्रमशः तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। जम्मू-कश्मीर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें