फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लड़कियों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त निदेशक खेल ने तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

- कहा - 500 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देशभर से करीब 500 खिलाड़ी और अधिकारी 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-19 बालिका ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए तैयार हैं। यह प्रतियोगिता इंडोर स्पोर्ट्स भगवती नगर जम्मू में शुरू होने वाली है। युवा सेवा एवं खेल (जम्मू) की संयुक्त निदेशक विनाक्षी कौल इस आयोजन की आयोजन सचिव होंगी। उन्होंने जम्मू के आवास केंद्र में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले टीम प्रबंधकों और प्रशिक्षकों के साथ शुक्रवार को बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कौल ने शहर में उत्कृष्ट व्यवस्था, आतिथ्य और सहयोग का आश्वासन दिया। 35 दलों के आगमन और मिजोरम टीम के अपेक्षित आगमन के साथ जम्मू राष्ट्रीय स्कूल खेलों के एक उत्साहपूर्ण और यादगार संस्करण की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता में असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, सीआईएससीई, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, आईपीएससी, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, केवीएस, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, एनवीएस, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, विद्या भारती, पश्चिम बंगाल, दादरा और नगर हवेली, डीएवी, आईबीएसएसओ और सीबीएसई की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें