फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ग्रामीण इलाकों में खेल गतिविधियां होंगी सुदृढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्लबों को मिलेंगी खेल किटें, खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने ग्रामीण इलाकों में भी खेल प्रतिभाओं को निखारने पर काम शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्लबों को किटें वितरित की जाएंगी। खेल मैदानों की हालत में सुधार होगा। इससे फायदा यह होगा कि ग्रामीण स्तर पर भी खिलाड़ी खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। मंडल, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे और नाम कमा सकेंगे।
मौजूदा समय में ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ी अपने स्तर पर ही खेलों का अभ्यास करते हैं। बड़े स्तर के आयोजनों में भाग नहीं ले पाते। अब खेल विभाग की ओर से अवसर दिए जाएंगे। इससे समय-समय पर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। प्रदेशभर में 4200 से ज्यादा पंचायतें हैं। मंडल, जिला स्तर पर खेलों का विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
खेलों का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्र स्तर पर खेलों में भाग ले रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर भी ढांचा मजबूत होगा।
- अनुराधा गुप्ता, महानिदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें