जेके मॉन्टेसरी स्कूल ने तीसरा पुरस्कार जीतकर किया नाम रोशन
जम्मू। भारत विकास परिषद जम्मू-कश्मीर प्रांत की ओर से आरएम पब्लिक स्कूल सैनिक कॉलोनी में मंगलवार को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय समूह गायन प्रतियोगिता करवाई। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जेके मॉन्टेसरी स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार जीता। विद्यालय की छात्रा दीक्षिता, यशस्वी, आराध्या सिंह, आराध्या लक्ष्मी, ऋधिमा शर्मा, मानवी टिक्कू और दावित्य ने जोश और समर्पण के साथ विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। उनके मधुर स्वर, तालमेल भरा प्रदर्शन और भावपूर्ण प्रस्तुति ने निर्णायकों व दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। ब्यूरो