जम्मू-कश्मीर बधिर क्रिकेट टीम जेकेसीए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्रोत जेकेसीए
- फोटो : अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने जम्मू-कश्मीर मूकबधिर क्रिकेट टीम को प्रीमियम कपड़ों की किट, एसजी सनी गोल्ड आइकाॅन बैट दिए हैं। यह कदम समाज के हर वर्ग में क्रिकेट प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की जेकेसीए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। टीम नई दिल्ली में होने वाली 9वीं आईडीसीए टी-20 नेशनल चैंपियनशिप फॉर द डेफ में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेगी। यह चैंपियनशिप तीन से नौ नवंबर तक होगी। यह किट जेकेसीए सदस्य प्रशासन ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने टीम के कप्तान उमर अशरफ को सौंपी। गुप्ता ने कहा कि बीसीसीआई और अध्यक्ष मिथुन मन्हास के मार्गदर्शन में जेकेसीए हर स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ब्यूरो