फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टेस्ट और ओडीआई सीरीज के लिए राजेश धर को बनाया मैनेजर

विज्ञापन
राजेश धर  - फोटो : samvad
विज्ञापन
- न्यू चंडीगढ़ में छह जून से भारतीय पुरुष टीम का शुरू होगा दौरा, जीत के लिए देंगे टिप्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अनुभवी मैनेजर, प्रशासक एवं कोच को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और ओडीआई सीरीज के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। दौरे की शुरुआत 6 से 10 जून तक महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। 13 जून (धर्मशाला), 17 जून (लखनऊ) और 20 जून (चेन्नई) को तीन ओडीआई मैच खेले जाएंगे।
सम्मानित शारीरिक, शिक्षा विशेषज्ञ और बीसीसीआई लेवल-एक सर्टिफाइड कोच धर इस भूमिका में घरेलू अनुभव रखते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में अलग अलग पदों पर सेवाएं दीं। रणजी ट्रॉफी टीम मैनेजर, सीनियर महिला टीम मैनेजर, अंडर-23 पुरुष टीम मैनेजर, अंडर-19 कोच और जेकेसीए की सैयद मुश्ताक अली टी 20 टीम के सहायक कोच रहे। वह शारीरिक-शिक्षा लेक्चरर के साथ युवा सेवा एवं खेल विभाग में चयनकर्ता भी हैं। खिलाड़ी विकास, प्रतियोगिता प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स में उनके मजबूत रिकॉर्ड से घरेलू कार्यक्रम के दौरान तैयारियों के सुचारु रूप से चलने की उम्मीद है। युवा सेवा एवं खेल विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, महानिदेशक अनुराधा गुप्ता और जेकेसीए के पूर्व सदस्य-प्रशासन, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

-
टीम में ये होंगे खिलाड़ी
शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
विज्ञापन


वनडे टीम
शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल व इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें