फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-11 में टीम मेगास्टार्स और रेड क्वींस ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
-एमए स्टेडियम में रोल बॉल प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम में दो दिवसीय जिला रोल बॉल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। जिले की विभिन्न टीमों से 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से करवाई गई। अंडर-11 बालक वर्ग का खिताब टीम मेगास्टार्स ने जीता। फीनिक्स वॉरियर्स दूसरे और थंडर स्ट्राइकर्स तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रेड क्वींस ने पहला और ब्लू व्हेल्स ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-14 वर्ग में बालक वर्ग में शैडो टाइटन्स पहले, वेलोसिटी किंग्स दूसरे और नोवा लीजेंड्स तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डायमंड डिवाज ने पहला, गैलेक्सी गर्ल्स ने दूसरा और डीवा हंटर्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में बालक वर्ग में ओमेगा स्ट्राइकर्स ने पहला और फैंटम रश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नोवा क्वींस विजेता और रॉयल रिबेल्स उपविजेता रहीं। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल खिलाड़ी खुशी गुप्ता और सुविधा सरीन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें