फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेनल्टी शूटआउट में श्रीनगर की बेटियों का जलवा, जम्मू को हराकर बनीं चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में 3-2 से दी मात, खिताबी मुकाबले तक पहुंचने के लिए बडगाम को दी थी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मैदान पर मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में श्रीनगर की बेटियों ने दम दिखाते हुए बाजी मार ली। अंडर-14 गर्ल्स अंतर जिला यूटी स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीनगर ने जम्मू को 3-2 गोल से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार पेनल्टी शूटआउट में श्रीनगर की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
श्रीनगर की टीम ने फाइनल तक पहुंचने के सफर में भी शानदार खेल दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबले में उसने बडगाम की टीम को 3-2 गोल से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इस मैच में श्रीनगर की आर्यम इमरान ने दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एहसान खान ने एक गोल किया। दूसरी ओर बडगाम की आइदा और अजवा ने एक-एक गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए बडगाम और सांबा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बडगाम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सांबा को 3-0 गोल से शिकस्त दी। बडगाम की आयशा, जायना और अजवा ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस तरह बडगाम ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों की अंडर-14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल, तेजी और गोल करने के प्रयास देखने को मिले। प्रतियोगिता का समापन विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करने के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें