बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेताओं के साथ डीआईजी स्रोत एसो
- फोटो : samvad
अंडर-11 बालक एकल फाइनल में सार्थक ने हुफैफ को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 53वीं जम्मू-कश्मीर यूटी जूनियर एवं सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार समापन हुआ। चैंपियनशिप के अंडर-11 बालक एकल फाइनल में सार्थक कौशल ने हुफैफ गनई को 15-10, 15-9 से हराया।
बालिका एकल में अलीजा फातिमा ने रुहानी को 15-6, 15-13 से शिकस्त दी। अंडर-13 बालक एकल में यहया ने मोहम्मद हम्माद को 15-14, 15-9 से हराकर खिताब जीता। इसी आयु वर्ग के बालिका एकल में अक्षिनी मनहास ने तेजस्विन अमित पंडोह को 15-11, 15-8 से पराजित किया। अंडर-15 बालक एकल में विवान चिब ने वंश दहिया को 15-13, 15-11 से हराया। बालिका एकल में पावनी गुप्ता ने अक्षिनी मनहास को 15-12, 15-9 से मात दी। अंडर-17 बालक एकल में गोपेश सिंह ने शिवांश पनोत्रा को 15-14, 15-10 से हराया, जबकि बालिका एकल में पावनी गुप्ता ने सुहानी शर्मा को 15-9, 15-8 से शिकस्त दी। अंडर-19 बालक एकल फाइनल में गोपेश सिंह ने कार्तिक गुप्ता को 15-12, 15-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुलिस लाइंस बैडमिंटन हॉल जम्मू में आयोजित चैंपियनशिप का आयोजन्र जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन ने जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया था। समापन समारोह में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीआईजी रेंज श्रीधर पाटिल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया।