फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उर्दू और लॉ विभाग की टीमों ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेयू में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता, दो मुकाबले खेले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के क्रिकेट मैदान में जारी अंतर विभागीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में उर्दू विभाग ने केमिस्ट्री विभाग को 36 रन से हराया। दूसरे में लॉ विभाग ने हिंदी विभाग की टीम को छह विकेट से मात दी।
विज्ञापन

उर्दू विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 102 रन बनाए। अशफाक ने 27 और वजाहद ने 19 रन बनाए। केमिस्ट्री विभाग की ओर से मुतीब ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केमिस्ट्री विभाग की टीम 10.5 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। उर्दू विभाग की ओर से योगेश ने चार, खालिद ने तीन और नवाज ने दो विकेट हासिल किए। दूसरे मुकाबले में हिंदी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 108 रन बनाए। सलमान ने 30 और किशोर ने 25 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए लॉ विभाग ने 109 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। जीशान ने 44 और अतुल ने 33 रन बनाए। प्रतियोगिता जम्मू विश्वविद्यालय की कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें