फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मितांश मगोत्रा ने जीती वीसीए की छठी ओपन शतरंज प्रतियोगिता

विज्ञापन
खेलो जम्मू-लेट तारा कृष्ण मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित। आयोजक
विज्ञापन
-लक्ष्य को 5.5 अंक के साथ दूसरा, अमृता को 5.5 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला
विज्ञापन

जम्मू। विवेक चेस एकेडमी (वीसीए) ने छठा ओपन खेलो जम्मू-लेट तारा कृष्ण मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जम्मू संभाग के विभिन्न आयु वर्ग के 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सात दौर के मुकाबलों के बाद मितांश मगोत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6.5 अंक हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वह पूरे प्रतियोगिता में विजेता रहे। लक्ष्य चौधरी ने 5.5 अंक के साथ दूसरा और अमृता गुप्ता ने 5.5 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

विहान शर्मा ने अंडर-9, नैशा हंडू ने अंडर-11, ईशान चौधरी ने अंडर-13, गुलशन कुमार ने अंडर-15 और आरव गुप्ता ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-11 में नैशा हंडू और त्रियांश वर्मा के चार-चार अंक रहे। टाई-ब्रेक मुकाबले में नैशा ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया। त्रियांश को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि परदुमन गुप्ता और एलजी सचिवालय के हेड असिस्टेंट रमन गुप्ता ने वीसीए निदेशक विवेक भारती के साथ विजेताओं को कुल पांच हजार रुपये की नकद राशि, ट्रॉफियां और पदक देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें