फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियल कश्मीर एफसी का जीत का क्रम बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईलीग फुटबॉल टॉफी में रियल कश्मीर एफसी ने शनिवार को श्रीनगर के टीआरसी टर्फ ग्राउंड में अपने छठे मुकाबले में शिलांग लाजोंग एफसी को 3-1 से हराकर अजेय क्रम बनाए रखा। स्नो लेपर्ड्स ने हमेशा की तरह मजबूत शुरुआत की और पांचवें मिनट में घाना के मिडफील्डर कमल इस्सा ने बढ़त बना ली। इसके बाद शिलांग लाजोंग की टीम ने एक गोल दागा। स्ट्राइकर ग्नोहेरे क्रिजो ने सीजन का अपना पांचवां गोल कर 55वें मिनट में रियल कश्मीर की बढ़त बहाल कर दी। मोहम्मद इनाम ने 69वें मिनट में गोल दागकर तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन

इस जीत से इश्फाक अहमद की रियल कश्मीर तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। श्रीनगर में लगातार पांच मैचों के बाद रियल कश्मीर 24 दिसंबर को अपने अगले मुकाबले में दिल्ली एफसी से भिड़ने के लिए श्री भैणी साहिब की यात्रा करने के लिए तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें