जम्मू। टैलेंट के महाकुंभ डिस्पले योर टैलेंट का शुभारंभ वीरवार को जम्मू विश्वविद्यालय के राजिंदर सिंह सभागार में समूह गीत श्रेणी से होगा। जम्मू विवि और संभाग के करीब 50 कालेजों के 1200 विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेंगे। पहली बार डिस्टेंस एजुकेशन और ऑनलाइन पढ़ाई करने विद्यार्थी भी शामिल होंगे। 16 से 29 नवंबर तक गीत, संगीत, गायन, चित्रकारी, अभिनय, मिमिकरी, नाटक आदि में प्रतिभागियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रकाश चंद अंथल ने बताया कि पिछले एक वर्ष से संभाग के कॉलेजों में जाकर विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी गई है। डिस्प्ले योर टैलेंट का आगाज वीसी उमेश राय करेंगे। ब्यूरो