एमए स्टेडियम में जम्मू रोलबॉल चैंपियनशिप हई। इसमें जम्मू टाइगर्स ने जम्मू पैंथर्स को हराया
जम्मू। दो दिवसीय सीनियर जम्मू रोलबॉल चैंपियनशिप का आगाज बुधवार को एमए स्टेडियम की स्केटिंग रिंग में हुआ। महिला और पुरुष वर्ग में आयोजित इस चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जम्मू पैंथर्स और जम्मू टाइगर्स के बीच हुए मुकाबले में जम्मू टाइगर्स ने 10-9 से जीत दर्ज की। जम्मू टाइगर्स के लिए मनविजय ने चार गोल किए, जबकि भवनेश, आकर्षण और समर्थ ने दो-दो गोल किए। वहीं, ग्लेडिएटर्स और फायर फॉक्स के बीच मुकाबला ड्राॅ रहा। दोनों टीमों ने 5-5 गोल किए। टीम फायर फॉक्स के लिए हितेश्वर ने तीन गोल, प्रबल और ट्रान ने एक-एक गोल किया। टीम ग्लेडिएटर्स के लिए दिलप्रीत ने दो, सिद्धांत, समीर और उत्कर्ष ने एक-एक गोल किया। इस दौरान संभागीय खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। ब्यूरो