फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तैराकी स्पर्धा में पहले दिन जम्मू जिले 11 खिलाड़ी प्रथम स्थान पर

विज्ञापन
जोधामल प​ब्लिक स्कूल में अंतर जिला यूटी स्तर स्वीमिंग प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
अंतर जिला यूटी स्तरीय प्रतियोगिता में 100 खिलाड़ी दिखा रहे कौशल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जिला यूटी स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को जोधामल पब्लिक स्कूल में हुआ। ब्वॉय और गर्ल्स वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाडिय़ों ने कौशल दिखाया। प्रतियोगिता युवा सेवाएं एवं खेल विभाग करवा रहा है। पहले दिन हुए मुकाबलों में जम्मू जिले का दबदबा रहा और कुल 11 स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पहले दिन लड़कों के अंडर-14, 17 और अंडर-19 के 50, 100, 200 व 400 मीटर के बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई और फ्री स्टाइल के मुकाबले हुए। 50 मीटर के अंडर-14 फ्री स्टाइल में जम्मू जिले के मूसा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 के ब्रेस्टस्ट्रोक में जम्मू के कृष्णा पहले, जबकि अंडर-14 के बैकस्ट्रोक में श्रीनगर के अब्दुल अलीम पहले स्थान पर रहे। अंडर-17 बटरफ्लाई स्पर्धा में जम्मू के समर्थ और अंडर-19 बटरफ्लाई में जम्मू के अर्नव वैद पहले स्थान पर रहे। 100 मीटर के अडंर-17 बैक स्ट्रोक में जम्मू जिले के मुस्तानसर और अंडर-19 बैक स्ट्रोक में जम्मू जिले के विनय पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर में अंडर-17 फ्रीस्टाइल में जम्मू जिले के रणवीर, जबकि अंडर-19 फ्रीस्टाइल में भी रणवीर पहले स्थान पर रहे। 200 मीटर फ्रीस्टाइल के अंडर-19 में जम्मू के अहान वोहरा पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें