फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-19 में जम्मू व अंडर-17 में पेनल्टी शूटआउट से पुंछ चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिनी स्टेडियम परेड में हुई अंतर जिला संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। अंतर जिला संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 में मेजबान जम्मू तो अंडर-17 में पुंछ चैंपियन बना। मिनी स्टेडियम परेड के फुटबॉल मैदान में प्रतियोगिता के तहत बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। जम्मू ने सांबा को 1-0, जबकि पुंछ ने कठुआ को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से मात दी।



अंडर-17 का फाइनल पुंछ और कठुआ के बीच खेला गया। मैच के निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 4-4 बराबर रहा। इसके बाद नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकाला गया। इसमें पुंछ ने पांच गोल किए जबकि कठुआ की टीम चार गोल कर पाई। पुंछ ने लिए गुरविंदर सिंह, औवेस किरमानी, सोफ्यन अहमद, नीमूल हक और दमनप्रीत ने एक-एक गोल किया। कठुआ के लिए अभिनयर शर्मा, आरुष, विनेश गुप्ता, सर्वेश्वर सिंह ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 का फाइनल जम्मू और सांबा के बीच हुआ। मैच के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में जम्मू के लिए आदित्य महाजन ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने किया। इसमें छह जिलों की टीमों ने भाग लिया। खेल अधिकारी जम्मू सुखदेव राज शर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी बांटी। उन्होंने कहा कि विजेता टीम यूटी स्तर की चैंपियनशिप में भाग लेगी। इस दौरान जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी जम्मू हरविंदर कौर, जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी गांधीनगर राम मूर्ति व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल आयोजन विभाग निदेशक सुभाष चंद्र चिब्बर के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें