फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसएमवीडीयू में गेट बी पास छात्रों को मिलेगी अब पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीबीटी-पीजी कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा में गेट बी पास छात्रों को अब प्रति माह 5000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। यह विशेष प्रावधान बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए रखा गया है। बुधवार को विश्वविद्यालय में डीबीटी-पीजी कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। वीसी प्रो. प्रगति कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने डीबीटी-पीजी कार्यक्रम की जानकारी ली। कहा कि स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी विभाग में छात्रों की वित्तीय सहायता की जाएगी। दाखिला फीस कम ली जाएगी। साथ ही उन्हें बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाया जाएगा। वीसी ने कहा, एसएमवीडीयू केवल एक तिहाई शुल्क लेती है। अब गेट बी उत्तीर्ण छात्रों को नियमित शुल्क देने का भी कदम उठाया गया है। टेस्ट के माध्यम से एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें