समापन सामारोह में प्रतिभागी बच्चे, मुख्य अतिथि व स्कूल स्टाफ। आर्मी पीआरओ
- फोटो : Archive
आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना में हुई इंटर-स्कूल चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) दोमाना में 18 से 21 अगस्त तक चार दिवसीय इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप (क्लस्टर-1) का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें एपीएस कालूचक विजेता और जम्मू कैंट की टीम उपविजेता रही। द्वितीय उपविजेता एपीएस बाड़ी ब्राह्मणा की टीम रही।
मुख्य अतिथि चिनाब ब्रिगेड के कमांडर और एपीएस दोमाना के अध्यक्ष ब्रिगेडियर कुमार आनंद रहे। उन्होंने युवा एथलीटों को खेल भावना और निष्पक्षता बनाए रखते हुए समर्पण, आत्मविश्वास व दृढ़ संकल्प के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। चार दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्कृष्ट कौशल, चपलता और प्रतिस्पर्धी भावना का परिचय दिया। एपीएस दोमाना की प्रधानाचार्य पुष्पविंदर कौर ने चैंपियनशिप के सफल क्रियान्वयन के लिए कोच, अधिकारियों, रेफरी और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। समापन दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एपीएस दोमाना के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष वरिंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।