फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रणजी के रण में मुंबई के सामने मेजबान के तेज गेंदबाज चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की टीम में उमरान, युद्धवीर, आकिब और उमर नजीर जैसे तेज गेंदबाज
विज्ञापन

पिछले रणजी सत्र में मुंबई के खिलाफ जीत में तेज गेंदबाजों की रही थी अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी के रण के लिए तैयार है। बुधवार 15 अक्तूबर को पहला मुकाबला मजबूत मुंबई के साथ श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी होगी। टीम के पास तेज गेंदबाजों की फौज है जिसके दम पर वे मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी को चुनौती देंगे।
इस साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को उसके घर में हराया था। इस जीत में तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम रही थी। गेंदबाजों ने मुंबई की मजबूत मानी जाने वाली बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। ऐसे में इस बार भी तेज गेंदबाजों से सबसे ज्यादा उम्मीद होगी। श्रीनगर की पिच भी तेज गेंदबाजों को मदद देगी। मुंबई के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए टीम में तेज गेंदबाजों के रूप में युद्धवीर सिंह चाढ़क, उमरान मलिक, आकिब नबी और उमर नजीर को शामिल किया है। यह तेज गेंदबाजी मेहमान टीम के बल्लेबाजों की अपनी परिस्थितियों में परीक्षा लेगी। रणजी ट्रॉफी के पहले हुए अभ्यास मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। चार खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी में नाॅर्थ जोन के लिए हुआ जिसमें दो तेज गेंदबाज शामिल थे। ऐसे में तेज गेंदबाजों के पास अनुभव के साथ रफ्तार भी है जो मेहमान टीम के बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी। वर्ष 2024-25 रणजी ट्रॉफी सत्र में जम्मू-कश्मीर ने क्वार्टरफाइनल तक सफर तय किया था। इस सत्र में 42 बार की रणजी चैंपियन और स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई की टीम को उसके घर में हराया था।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व रणजी तेज गेंदबाज राम दयाल ने कहा कि हमारी तेज गेंदबाजी ताकत है। पिछले सत्र में मुंबई को तेज गेंदबाजी के दम पर हराया था। यह जीत इस बार के मुकाबले में हमारी टीम को मानसिक रूप से मजबूती देगी। हमारी टीम में वह तेज गेंदबाज शामिल हैं जिन्होंने पिछली बार मुंबई को हराने में मदद की थी।
-
मुंबई के खिलाफ जीत में नायक थे हमारे तेज गेंदबाज
2024-25 घरेलू सत्र के रणजी ट्रॉफी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को उसके घर पर हराया था। इस मुकाबले की दो पारियों में तेज गेंदबाजों ने 19 विकेट झटके थे। तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चाढ़क ने कुल सात विकेट लिए थे। पहली पारी में चार और दूसरी में तीन विकेट थे। आकिब नबी ने छह विकेट जबकि उमर नजीर ने छह विकेट लिए थे। मुंबई की टीम में अंजिक्य रहाणे, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर, शिव दूबे जैसे बड़े नाम थे। इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने 119 रन बनाए थे।
विज्ञापन

-
यह है जम्मू की टीम
शुभम खजूरिया, कामरान इकबाल, यावर हसन, विवरांत शर्मा, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, मुसैफ ऐजाज, कन्हैया वाधवान शामिल हैं। साहिल लोत्रा और आबिद मुश्ताक, युद्धवीर सिंह, उमरान मलिक, अकीब नबी, उमर नजीर, सुनील कुमार को शामिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें