फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेशनल स्कूल गेम्स में टेबल टेनिस और ताइक्वांडो चैंपियनशिप नौ से जम्मू में

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कर रहा मेजबानी, तैयारियां तेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर में 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में बॉयज अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन करने के बाद युवा सेवाएं और खेल विभाग ने तीन अन्य खेलों की मेजबानी के लिए कमर कस ली है। अक्तूबर के अंत से श्रीनगर में वुशू चैंपियनशिप के बाद नौ नवंबर को जम्मू में टेबल टेनिस और ताइक्वांडो चैंपियनशिप हो रही है। इन चैंपियनशिप के लिए विभाग ने एक व्यापक रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

आयोजन को लेकर किए जा रहे प्रबंधन की समीक्षा के लिए विभाग की संयुक्त निदेशक विनाक्षी कौल जो आयोजन सचिव हैं ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा गया कि 250 से अधिक टीमों के 4,000 प्रतिभागी भाग लेंगे। बैठक में उपनिदेशक योजना गतिविधियां मेघा बागिया सहित अन्य समितियों के संयोजकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों और संयोजकों को उनकी जिम्मेदारियां बताई गईं। खिलाड़ियों के ठहरने, खाना, परिवहन, चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं को यकीनी बनाने के लिए कहा गया। आयोजन सचिव ने समितियों के बीच बेहतर समन्वय और खेल प्रबंधन के सभी मानकों के पालन के महत्व पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें