जम्मू। जम्मू के आरव महाजन ने उत्तराखंड की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह बनाई है। इस सीजन के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में उनका नाम शामिल है। आरव ने अंडर-19 पुरुषों के कूच बिहार और विनू मांकड़ टूर्नामेंट के साथ-साथ अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अंडर-19 प्रारूप में करीब 700 रन बनाए जिनमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। आरव महाजन ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी के तीन कैंपों में भाग लिया है। ब्यूरो