वर्ल्ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेने वाले पैरा एथलीट स्रोत विभाग
- फोटो : विद्यालय
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के चार पैरा एथलीट को वीरवार को 12वीं वर्ल्ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए रवाना किया गया। यह चैंपियनशिप 27 और 28 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में होगी। जम्मू-कश्मीर से शामिल खिलाड़ियों में रंजीश सिंह (बसंतगढ़, उधमपुर), राकेश सिंह (सरोर, जम्मू), सुमित कुमार (राजपुर कौलर, कोटली) और सरमन सिंह (नानक नगर, जम्मू) हैं। इन खिलाड़ियों के साथ कोच एवं मैनेजर निर्मल सिंह होंगे जो पूर्व राष्ट्रीय एथलीट और शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता हैं। ब्यूरो