फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू का पीजी विभाग बना अंतर कॉलेज महिला कबड्डी टूर्नामेंट का विजेता

सार

जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग ने अंतर कॉलेज महिला कबड्डी टूर्नामेंट में जीडीसी बिलावर को 12 अंकों से हराकर खिताब जीता। निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
पकड़ा, गिराया और दबोच लिया...जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नाजियम हाॅल में इंटर काॅलेज महिला कबड्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइनल मुकाबले में जीडीसी बिलावर को 12 अंकों से हराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) का पीजी विभाग अंतर कॉलेज महिला कबड्डी टूर्नामेंट का विजेता बना है। वीरवार को फाइनल मुकाबले में जीडीसी बिलावर को 12 अंकों से हराकर यह खिताब जीता। इस टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू विवि के खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से किया। वीरवार को फाइनल मुकाबला विवि के जिम्नेजियम हॉल में खेला गया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले सेमीफाइनल में जीडीसी बिलावर ने महिला कॉलेज परेड को नजदीकी मुकाबले में चार अंकों से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में पीजी विभाग ने महिला कॉलेज परेड की टीम को दस अंकों के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबला जीडीसी बिलावर और पीजी विभाग के बीच हुआ। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। हालांकि पीजी विभाग की मजबूत टीम ने बिलावर को 12 अंकों के अंतर से मात दी। पूरे टूर्नामेंट में जीडीसी बिलावर की टीम ने अपने प्रदर्शन से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। अब विश्वविद्यालय स्तर की टीम का चयन किया जाएगा जो आने वाले समय में जम्मू विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।

-
बास्केटबॉल : परेड की लड़कियों ने
डोगरा कॉलेज को 18-0 से हराया

अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिता में वीरवार को बॉयज व गर्ल्स वर्ग में मुकाबले हुए। गर्ल्स वर्ग में महिला कॉलेज परेड की टीम ने डोगरा डिग्री कॉलेज को 18-0 से मात दी। पीजी विभाग ने एमआईटी को 14-2, जीडीसी कठुआ ने महिला कॉलेज परेड को 20-6 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। बॉयज वर्ग के मुकाबलों में जीडीसी उधमपुर ने डोगरा डिग्री कॉलेज को 43-16 प्वाइंट के अंतर से हराया। जीडीसी कठुआ ने एमआईटी जम्मू के 40-19, बीडीसी उधमपुर ने जीडीसी कुंजवानी को 41-38 से हराया। पीजी विभाग जेयू ने जीडीसी उधमपुर को 51-30 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीडीसी धर्माडी और रियासी ने जीते क्रिकेट मुकाबले
अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को दो मुकाबले खेले गए। जीडीसी धर्माड़ी और जीडीसी जिंदरा के बीच मैच जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में हुआ। इसमें धर्माड़ी की टीम ने नौ रन से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए धर्माड़ी ने 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 151 रन बनाए। जिंदरा की टीम 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला जीडीसी सियासी और एमबीएस कॉलेज के बीच हुआ। इसमें जीडीसी रियासी ने नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें