पावरलिफ्टिंग ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी फोटो आयोजन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन ने चयन ट्रायल में प्रदेश के 31 युवा पावरलिफ्टर का चयन किया है। ये सभी गुजरात में एक से तीन अगस्त तक होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में 40 से अधिक युवाओं ने दमखम दिखाया। ट्रायल में 28 लड़कों और तीन लड़कियों का चयन हुआ है। लड़कों में दीप कुमार, कुंदन, सूर्यदेव, नितिन केसर, कृष सैनी, मयंक पंडित, मोहित राणा, धीरेज, अबरार मलिक, अतुल शर्मा, विजय कुमार, अक्रिश सिंह, केशव, अंकुश, वासु कुमार, नितिन शर्मा, गुरबख्श, आजाद करण, हरजिंदर सिंह, अभिमन्यु सैनी, अंकित महाजन, प्रवीन कुमार, वरुण सिंह, सुमित ठक्याल, समीर, गुलशन कुमार, अभीत चिब और विपुल शर्मा शामिल हैं। लड़कियों में प्रेरणा, सोनिया और पलक शामिल हैं। ब्यूरो