फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एशिया कप वुशू चैंपियनशिप में रजत के नाम स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी ने चीन में चमकाया नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रजत चाढ़क ने दो से सात जुलाई तक चीन में एशिया कप वुशू चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। उनकी ऐतिहासिक जीत कजाकिस्तान के एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अंतिम मुकाबले में आई, जो न केवल जम्मू-कश्मीर के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
रजत 16 सदस्यीय भारतीय वुशु दल का हिस्सा थे जिसने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीते। भारतीय टीम को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से पूर्ण सहायता प्रदान की गई। इसमें चैंपियनशिप से पहले चीन में एक महीने का विदेशी प्रशिक्षण शिविर भी शामिल था।
विज्ञापन

भारत लौटने पर पदक विजेता एथलीटों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय वुशु संघ (डब्ल्यूएआई) के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इनमें सुहेल अहमद (सीईओ) भी शामिल थे। अध्यक्ष विजय सराफ, उपाध्यक्ष रणजीत कालरा, महासचिव भवनीत और कोषाध्यक्ष शुत शर्मा सहित डब्ल्यूएआई के पदाधिकारियों ने रजत को उनकी अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हांडू ने भी भारतीय वुशू टीम के सराहनीय प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में वुशू की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और सरकार से एशियाई खेलों सहित आगामी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को देखते हुए इस खेल पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें