फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग को शीतकालीन खेलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाएंगे : मंडाविया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बोले, खेल प्रतिभाएं खोजने के लिए देश के हर जिले में खेल स्कूल खोलना होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलमर्ग। जम्मू-कश्मीर में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग को खेल केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बुधवार को गुलमर्ग गोल्फ क्लब में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पांचवें संस्करण के समापन समारोह में की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और खेल मंत्री सतीश शर्मा भी इस माैके पर माैजूद रहे।
डॉ. मंडाविया ने कहा कि भारत में अपार प्रतिभा है। हमें इसे नाै से 24 साल के बीच खोजना और पोषित करना है। इसके लिए हमें देश के हर जिले में एक खेल स्कूल खोलना होगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को हर प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाएं। जम्मू-कश्मीर पहले से ही सभी राज्यों में सबसे अच्छे कोचों के कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। हमने सभी राज्यों को जम्मू-कश्मीर के कोचिंग मॉडल का अनुसरण करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में खेलों के स्तर को ऊपर उठाने में के लिए सभी प्रयास करेगी। सरकार जम्मू-कश्मीर के युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वोत्तम अवसर व बुनियादी ढांचा देने के लिए गुलमर्ग में विंटर गेम्स के लिए एक खेल केंद्र बनाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें