जम्मू। ताइवान में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 में नीति कौर ने दो मुकाबलों में पांच गोल किए। भारतीय महिला 33 प्लस आयुवर्ग हैंडबॉल टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, दुबई और केरल की छह खिलाड़ी सहित अलग-अलग देशों से खिलाड़ी शामिल थीं। भारतीय टीम ने ताइपे की डब्ल्यूपीएचबी टीम के खिलाफ मुकाबले खेले, जहां टीम का स्कोर 5-21 और 8-22 रहा। टीम की कप्तान नीति कौर ने पहले मुकाबले में दो गोल और दूसरे मुकाबलों में तीन गोल कर टॉप स्कोरर बनीं।
शारीरिक शिक्षा विभाग ने वाॅलीबॉल का खिताब जीता
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में जारी अंतर-विभागीय प्रतियोगिता के दूसरा दिन के खेल में वाॅलीबॉल के फाइनल मुकाबला में शारीरिक शिक्षा विभाग ने खिताब जीता। वाॅलीबॉल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग ने लॉ विभाग को 2-0 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले में एसएचटीएम विभाग ने जियोग्राफी विभाग को 2-1 से हराया। फाइनल मुकाबला में शारीरिक शिक्षा विभाग ने एसएचटीएम विभाग को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट मुकाबलों में इतिहास विभाग ने उर्दू विभाग को आठ रन से हराया। समाजशास्त्र विभाग ने आईसीसीसीआर और एचआरएम को छह विकेट से हराया।