फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेलो इंडिया केंद्रों के प्रशिक्षुओं के बीच खेल किट वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने शुक्रवार को खेलो इंडिया केंद्रों के पंजीकृत प्रशिक्षुओं के बीच खेल किट का वितरण किया। एमए स्टेडियम में आयोजित समारोह में जम्मू जिले के सॉफ्ट टेनिस, टेबल टेनिस और हॉकी के प्रशिक्षुओं को नई खेल किटें मिली।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को सौ से अधिक नई खेल किट प्रदान की गईं। इनमें ट्रैकसूट, शर्ट, शॉर्ट्स, मोज़ा, जूते और एक किट बैग शामिल थे। इसी तरह के खेल किट अन्य जिलों से संबंधित खेलो इंडिया केंद्रों के प्रशिक्षुओं के बीच भी वितरित किए जाएंगे। इस दौरान मुख्य खेल अधिकारी मुहम्मद हनीफ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सभी खेलो इंडिया केंद्र क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में जम्मू-कश्मीर में एक सौ खेलो इंडिया केंद्रों हैं। संभागीय खेल अधिकारी जम्मू बलजिंदर पाल सिंह ने कहा कि सौ खेलो इंडिया केंद्रों के अलावा, जल खेल और तलवारबाजी में दो खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र भी कार्य कर रहे हैं। इन केंद्रों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में 120 से अधिक पूर्व एथलीटों को काम पर रखा गया है। इस अवसर पर केआईसी के नोडल अधिकारी, हाई-परफॉर्मेंस कोच और अन्य प्रशिक्षकों के अलावा खेल परिषद के कई अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें