संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। टाइगर्स ऑफ कोलकाता इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) टी-10 टेनिस लीग के पहले सीजन का विजेता बनी। टाइगर्स ऑफ कोलकाता ने फाइनल में मजबूत माझी मुंबई को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया।
मुंबई के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में माझी मुंबई टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 9 विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। इसे टाइगर्स ऑफ कोलकाता ने बिना कोई विकेट गंवाए 7.4 ओवर में 62 रन बनाकर दस विकेट से मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता में अमिताभ बच्चन की टीम माझी मुंबई की ओर से खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के बशारत हुसैन वानी ने 11 विकेट लिए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।