जम्मू। 37वीं जम्मू जिला बैडमिंटन चैंपियनिशप जारी है। रविवार को दूसरे दिन एमए स्टेडियम के इंडोर कांप्लेक्स में कई मुकाबले खेले गए। ब्वॉयज सिंगल के अंडर-13 आयु वर्ग में वंश चौधरी ने गुरफतेह सिंह 21-4, 21-5 से हराया। गोपेश सिंह ने अरविंदम को 21-7 और 21-6 से हराया। कर्ण ने तानिश शर्मा को 21-2- और 21-7 से हराया। देवेश ने अगस्तय को 21-1 और 21-4 से हराया। चैंपियनिशप के दूसरे दिन 25 से अधिक मुकाबले खेले गए। जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। मुकाबलों के बाद 19 से 23 नवंबर को लखनऊ में होने जा रही सब- जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने जा रही प्रदेश की टीम को खेल समाग्री वितरित की गई।