फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक खेल गांव नगरोटा में आधा दर्जन प्रोजेक्ट पूरे करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा में 170 कनाल में प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खेल गांव तैयार किया जा रहा है। इसमें मार्च, 2021 तक आधा दर्जन खेल परियोजनाओं का काम पूरा हो जाएगा। मार्च तक सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ, क्लाइंबिंग वॉल, सिंथेटिक लॉन टेनिस, सिंथेटिक एथलेटिक टर्फ, एस्ट्रो हॉकी टर्फ ग्राउंड का काम पूरा करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे खेल गांव में एक ही स्थान पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। इसमें तैयार किए जा रहे विभिन्न खेलों के मैदान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के स्तर के बनाए जा रहे हैं। भविष्य में खेल गांव नगरोटा कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का गवाह बनेगा। लॉकडाउन के कारण इसका कार्य काफी प्रभावित हुआ है। अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ, सिंथेटिक लॉन टेनिस के मैदान पर काम चल रहा है। क्लाइंबिंग वॉल के लिए साइल टेस्ट हो चुका और अगले कुछ समय में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और हॉकी मैदान पर एस्ट्रोटर्फ बिछाने के लिए टेंडर होगा। खेल गांव में निर्माण कार्य फेज वाइज हो रहा है।
-----------------
टेंडर प्रक्रिया में देरी बन रही परेशानी
खेल गांव जैसे बड़े प्रोजेक्ट में विभिन्न कामों के लिए होने वाली टेंडर प्रक्रिया निर्माण कार्य में देरी का कारण बन रही है। एक निर्माण कार्य का कई-कई बार टेंडर करना पड़ता है। इससे तय समय पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाता है और प्रोजेक्ट को पूरा करने में अधिक समय लगता है।
विज्ञापन

-------------------
मार्च से पहले खेल गांव में चल रहे कार्य पूरे हो जाएंगे। वर्तमान में फुटबॉल मैदान पर एस्ट्रोटर्फ बिछाने का काम चल रहा है। दिसंबर में क्लाइंबिंग वॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक ट्रैक का काम शुरू होगा। मार्च तक लगभग प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन

- सलीम-उर रहमान, डायरेक्टर जरनल, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें