फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण तीन खेल प्रतियोगिताएं स्थगित

Fri, 20 Feb 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की बारिश से खेलों पर बुरी तरह से मार पड़ी है। शुक्रवार को बारिश से शहर के खेल मैदानों पर भारी जलभराव हो गया। अंतर कालेज एथलेटिक मीट के साथ सीनियर हाकी चैंपियनशिप और जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा। एमए स्टेडियम सहित अन्य आउटडोर मैदानों पर जलभराव से कोई खेल गतिविधि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शहर के अधिकांश खेल मैदानों पर जलभराव के बाद निकासी के कोई उचित इंतजाम नहीं हैं, जिससे जमीनी स्तर पर पानी बाहर निकालने के सिवा कोई चारा नहीं रहता, लेकिन इस प्रक्रिया में तेज बारिश से दो तीन दिन बाद ही हालात सामान्य हो पाते हैं।

पिछले दो दिन से बारिश से मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड में चल रही आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता पर मार पड़ी। केके हक्कू स्टेडियम में चल रही सीनियर हाकी चैंपियनशिप भी स्थगित करनी पड़ी। जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर वार्षिक एथलेटिक मीट भी दूसरे दिन स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


पहले ही सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान अंतर कालेज प्रतियोगिताएं करवाने से जिला स्तर के कालेजों की भागीदारी कम हो रही है। इससे पहले महिला वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता को भी रद्द करना पड़ा है। इसमें शहरी कालेजों की सिर्फ दो ही टीमें पहुंची। प्रतियोगिता के लिए सात सीटों की एंट्री आई थी। पिछले साल भी साइंस कांग्रेस और अन्य कारणों से क्रिकेट सहित कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द करनी पड़ी थीं।

अंतर कालेज प्रतियोगिताओं में ही शिरकत करने के बाद प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को अंतर विवि खेल प्रतियोगिताएं में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू के निदेशक प्रो, ध्यान सिंह भाऊ का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान प्रतियोगिताओं में कालेजों की भागीदारी पर असर जरूर पड़ा है। लेकिन यह प्रतियोगिताएं एक शेड्यूल के तहत कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें