जिला मुख्यालय से सटे कोटी गांव में 28 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। आयोजक सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव के खेल मैदान में 28 जनवरी को शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में कई टीमें भाग ले रही हैं। आयोजक अरुण सिंह ने कहा कि आयोजन गांव में पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। अजय सिंह जसरोटिया ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, दीपक सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संवाद