अखनूर। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से इंटर स्कूल जोनल एथलेटिक मीट का आयोजन अखनूर के हायर सेकेंडरी स्कूल नरारी बाला में किया गया। वीरवार को दूसरे अंडर-14, 17 और 19 की दौड़, जंप और थ्रोइंग इवेंट्स हुए। एथलेटिक मीट में विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 छात्रों और जोन अखनूर के निजी स्कूलों ने मेगा इवेंट में भाग लिया।
इसमें 200, 600, 800, 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़ भी हुई। थ्रोइंग में डिस्कस और जेवलिन थ्रो जैसे इवेंट हुए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य इंटर जोनल जिला स्तरीय टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का चयन करना था। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत के बैनर तले प्रतिभागियों और शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सुशील कुमार, रमेश चंद्र, मदन लाल, दर्शना देवी, चंद्र प्रभा, सुजाता कुमारी, रीता शर्मा, मंजीत कौर, नवनीत कौर, जगदेव सिंह, विक्रम जम्वाल, जगदीश राज शर्मा, सुरम सिंह, रिंकू कुमार, राहुल देव सिंह, शंभू दत्त, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।