फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: वर्षों से गैरहाजिर सात डॉक्टर बर्खास्त, 11 को जल्द कश्मीर निदेशालय में रिपोर्ट करने के निर्देश

Fri, 23 Sep 2022 01:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में वर्षों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें कई डॉक्टर पांच सालों से गायब हैं। इसके अलावा अन्य 11 डॉक्टरों को 21 दिन के भीतर स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
जम्मू साइक्रेटरी अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में वर्षों से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे सात डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें कैज्यूलिटी मेडिकल आफिसर, कंसल्टेंट सर्जन और मेडिकल आफिसर शामिल हैं। इनमें कई डॉक्टर पांच सालों से गायब हैं। इसके अलावा अन्य 11 डॉक्टरों को 21 दिन के भीतर स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

विज्ञापन


ये डॉक्टर भी बिना अनुमति से ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. मुदस्सर बशीर (2017 से गैरहाजिर), डॉ. मुज्जफर मोहिदीन हकीम (2019 से गैरहाजिर), डॉ. शाजिया कोसर (2018 से गैरहाजिर), डॉ. उबेद अली (2018 से गैरहाजिर), डॉ. नौशीन मीर (2019 से गैरहाजिर) और डॉ. इमरान खान (2019 से गैरहाजिर) को बर्खास्त किया गया है।

इसके अलावा सरकारी मेडिकल कालेज कठुआ में कार्यरत कैज्यूलिटी मेडिकल आफिसर डॉ. शोविया आनंद को भी बर्खास्त किया गया है। डॉ. आनंद की जनवरी 2019 में नियुक्ति हुई थी और वह नवंबर 2021 में बिना अनुमति के अर्न्ड छुट्टी पर चली गईं, जिसके बाद गैरहाजिर चल रही हैं।
विज्ञापन


कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने वापसी नहीं की। गैरहाजिर चल रहे अन्य 11 डॉक्टरों को स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर में 21 दिन के भीतर रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसके साथ उन्हें बिना अनुमति के गैरहाजिर रहने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इसमें कंसल्टेंट मेडिसिन डॉ. तारिक अब्दुल्ला, मेडिकल आफिसर डॉ. मुदस्सर मुजमिल, डॉ. शाहिद हमीद, डॉ. मलिक सुहेल, डॉ. आदिल बशीर वासिल, डॉ. अहमद वाजीद यूसुफ, डॉ. शब्बीर अहमद मीर, डॉ. मुफीद अहमद भट्ट, डॉ. इफ्तिकार अहमद डुग्गा, डॉ. आदिल अशरफ और डॉ. रईस अहमद हीला शामिल हैं। 

ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर एसटीओ कश्मीर अटैच

ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर स्टेट ट्यूबर क्लोसिस आफिसर (एसटीओ) कश्मीर डॉ. रूबीना शाहीन को स्वास्थ्य निदेशालय कश्मीर में अटैच किया गया है। बताया जाता है कि गत दिवस स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से टीबी पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें डॉ. रूबीना भौतिक तौर पर शामिल नहीं र्हुइं। इंचार्ज डीटीओ बडगाम डॉ. अदफार यासीन को एसटीओ कश्मीर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें