खिलाड़ियों से मुलाकात करतीं सरपंच वीना जमवाल।
बाड़ी ब्राह्मणा। वीरपुर पंचायत में जिला सांबा सॉफ्ट बाल एसोसिएशन की तरफ से सॉफ्टबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन सरपंच वीना जमवाल ने किया है। प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंतिम 2 में सतवारी और बीरपुर की टीम पहुंची।
शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया है। प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर सॉफ्ट बाल एसोसिएशन के सचिव वसीम राजा की देखरेख में कराई जा रही है। संवाद