बाबा परागण नाथ देवस्थान बस्सी में दंगल
बाड़ी ब्राह्मणा। बाघ जोगिया बस्सी खुर्द में शुक्रवार को बाबा प्रांगण नाथ देवस्थान पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज के पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली के विजेता पहलवान विनिया अमीन बने। कोरोना के 3 साल बाद दंगल होने पर लोगों में उत्साह था। भारी संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे।
भाजपा नेता जयराम शर्मा मुख्य अतिथि रहे। पहली कुश्ती होने पर जयराम शर्मा ने दोनों पहलवानों को शुभकामनाएं दीं। कमेटी की तरफ से लगभग 50 कुश्ती कराई गईं। इसमें बड़ी माली के लिए जम्मू के बिनिया अमीन और हर्ष पंजाब के बीच में चल रहा है। इसके लिए इनामी राशि 71000 है। दूसरी माली के लिए निसार जम्मू और सुखमण अजनाला के बीच में कुश्ती चल रही, जिसकी इनाम राशि कुल 51000 रखी गई। संवाद