फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड पर दो कारों की टक्कर में दो की मौत

विज्ञापन
रिंग रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थानांतर्गत राया मोड़ से लगभग एक किलोमीटर बिश्नाह की ओर रिंग रोड पर शुक्रवार देर शाम को दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिमीधारा ढाबे से रिंग रोड की तरफ जाते ही एक किलोमीटर की दूरी पर गोवाल गांव के पास गाड़ी नंबर जेके 02 1एच 0786 टोयोटा फॉर्च्यूनर कार और जेके 02 बीआर 3235 ब्रेजा कार आमने-सामने जा रहे थी। चालकों के नियंत्रण खो जाने से दोनों कारों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान सहम गए, कि कोई बड़ा धमाका हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना जोरदार हुआ और उसके बाद गाड़ियों में धुआं का गुबार उठ गया। जैसे ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, और गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। एक गाड़ी में दो लोग गंभीर हालत में पड़े थे, उन्हें बाहर निकाला गया। उसके अलावा दूसरी गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए थे, जिसमें लगभग सभी सवारियां सुरक्षित थीं। सवारियों में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थी। गंभीर लोगों को विजयपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी को विजयपुर अस्पताल से जीएमसी जम्मू भेज दिया गया है। एक मृतक की पहचान अजय कुमार (32) पुत्र बचन लाल निवासी नौग्रा के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की गाड़ी में कुल 6 लोग बैठे थे, जिनको विजयपुर अस्पताल पहुंचाया गया और फिर जीएमसी जम्मू के लिए भेज दिया गया। दोनों करों में कुल 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें