सांबा। कस्बे की मंडी थलोरा के रामलीला मैदान पर चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला थलोरा फुटबाल क्लब व विजयपुर फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। इसमें थलोरा क्लब ने 4-3 गोल अंतर से मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में प्रम फुटबाल क्लब ने सैनिक कॉलोनी सीनियर क्लब की टीम को 4-3 गोल अंतर से हरा दिया। इस अवसर थाना प्रभारी दीपक जसरोटिया मुख्य अतिथि रहे। जबकि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश्वर सिंह संब्याल विशेष अतिथि रहे। संवाद