फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋतांश का किया स्वागत

विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत करते हुए पंचायत के प्रतिनिधि व ग्रामीण
विज्ञापन
मीरां साहिब। नेपाल में आयोजित हुई आईएनसीएल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटे क्षेत्र के गांव ब्रिज नगर निवासी खिलाड़ी ऋतांश शर्मा (तेज गेंदबाज) का शनिवार को घर पहुंचने पर गांव वासियों ने स्वागत किया। जम्मू एयरपोर्ट से खिलाड़ी के स्वागत के लिए रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच पंडित पवन रैना, युवा कांग्रेस नेता अंकुश रैना सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ी ऋतांश शर्मा का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मुबारकबाद दी। पत्रकारों से बातचीत में करते ऋतांश शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में उन्हें भाग लेने का मौका मिला। उनकी टीम का प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन रहा। आने वाले दिनों में आईपीएल तथा भारतीय टीम की तरफ से खेलें और इसके लिए अपने खेल को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें