खौड़ उपजिले की पंचायत मट्टू के पंचायत में युवाओं को खेल का सामान वितरित करते अतिथि।
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत मट्टू के पंचायत भवन में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरपंच सवर्ण सिंह मनहास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंचायत के पचास के करीब युवा उपस्थित रहे। युवाओं को सरपंच की तरफ से खेलकूद का समान वितरित किया गया। सरपंच ने बताया कि यह समान खेलकूद विभाग की तरफ से दिया गया। इस मौके पर नितेश चौधरी, जोशी चौधरी तथा सचिन चौधरी सहित अन्य कई युवा मौजूद रहे। संवाद