फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीडा भारती की तरफ से फीमेल क्रिकेट मैच कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्रीडा भारती सांबा इकाई की तरफ से फीमेल क्रिकेट मैच कराया गया। विजयपुर क्षेत्र के गांव राया में रविवार को चेतन चौहान प्रदर्शनी मैच हुआ। इस दौरान सुनील सेठी मुख्य अतिथि थे। पूर्व दिवंगत क्रिकेटर चेतन चौहान को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद मैच शुरू हुआ। आरडब्लूसीसी व सुपर डब्लू सीसी के बीच मैच खेला गया। आरडब्ल्यूसीसी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर डब्ल्यू क्रिकेट क्लब की टीम 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 46 रन ही बना सकी। आरडब्ल्यू सीसी की टीम ने सुपर सीसी की टीम को हराकर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें