फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में मुंसिफ कोर्ट बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने खौड़ में मुंसिफ कोर्ट बनाने तथा अखनूर में सेशन जज बिठाने की मांग की है। इसको लेकर रविवार को खौड़ सिंचाई विभाग के मैदान में लोगों की तरफ से एक सभा हुई। इसकी अध्यक्षता स्थानीय निवासी और अपनी पार्टी के खौड़ के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने की। इस मौके बार एसोसिएशन अखनूर प्रधान यशकरण सिंह भाऊ, पूर्व सरपंच पंचायत मट्टू राकेश सिंह चौधरी सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपस्थित क्षेत्र के लोगों की तरफ से कई मुद्दों पर बातचीत की गई, जिसमें अखनूर को जिला बनाने, खौड़ में मुंसिफ कोर्ट बनाने तथा अखनूर में सेशन जज बिठाने की मुख्य मांगें रहीं। बार एसोसिएशन अखनूर प्रधान यशकरण सिंह भाऊ ने कहा कि छंब की 37 पंचायतें हैं और यहां के लोगों को कोर्ट संबंधी छोटे-छोटे काम के लिए अखनूर या जम्मू जाना पड़ता है। इसलिए सरकार से अपील है कि क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को समझते हुए और उन्हें सहूलियत पहुंचाने के लिए खौड़ में मुंसिफ कोर्ट तथा अखनूर में सेशन जज बिठाया जाए। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने यशकरण की मांग का समर्थन किया और सरकार से इस पर जल्द अमल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें